जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड समेत इन हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

अगले 24 घंटों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Monday 14 November 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज 14 नवंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है।

वहीं आज 14 नवंबर को हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप द्वीपों के आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। हालांकि इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार एक ही इलाके में बना हुआ है और यह मध्य स्तरों तक फैला है।

उपरोक्त गतिविधि के चलते आज और कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली
आज यानी 14 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
लक्षद्वीप और आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर के इलाकों में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।
उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां होगा तापमान में बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। 24 घंटों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 13 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान लक्षद्वीप के अधिकांश इलाकों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, रायलसीमा के कुछ हिस्सों तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 13 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नेल्लोर में 5 सेमी, अगाथी, कोचीन और कुड्डालोर प्रत्येक जगह 2 सेमी, चित्रदुर्ग, कडप्पा और अतिरमपट्टिनम प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां गिरी बिजली
कल 13 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरी तथा बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में चंडीगढ़ (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश भर में बुलसर (गुजरात) में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter