उत्तर भारत में शीतलहर और सर्दी का सितम जारी, इन इलाकों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश समेत इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

By Dayanidhi

On: Thursday 27 January 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बना हुआ है। वहीं एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि 27 और 28 जनवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।

इसी दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और उसके बाद मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में, अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज कहां छाएगा घना कोहरा
आज 27 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका व्यक्त की गए है।

आज कहां चलेगी शीतलहर
आज राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गंभीर शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलेगी।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन के इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है। आईएमडी ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Source : IMD

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पश्चिम पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया। वहीं हिमाचल प्रदेश, पूर्वी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, उत्तराखंड और पूर्व असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान अमृतसर और लखनऊ हर जगह दृश्यता 25 मीटर, चंडीगढ़ और बरेली हर जगह दृश्यता 50 मीटर, पटियाला, अंबाला, देहरादून और बहराइच हर जगह दृश्यता 200 मीटर, सुंदरनगर, दिल्ली (पालम और सफदरजंग), डिब्रूगढ़ हर जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। कल गुजरात, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, विदर्भ के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों और लक्षद्वीप में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक तथा तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में पचमढ़ी (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा।

कल पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों में, बिहार और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों, पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस  नीचे रहा।

वहीं कल तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ठंड महसूस की गई। कल उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भी बहुत कड़ाके की ठंड पड़ी। कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 26 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरी बिजली
कल 26 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ी और बिजली गिरने की घटनाएं हुई।

Subscribe to our daily hindi newsletter