देश के इन राज्यों में चलेगी शीतलहर तथा इन हिस्सों में पड़ेगी गरज के साथ बौछारें

अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Tuesday 07 December 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते 08 और 09 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

वहीं 08 और 09 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी वर्षा होने के आसार हैं।

अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

आज कहां छाएगा कोहरा
आज असम, मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखा गया, वहीं दिल्ली, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रहा।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज 07 दिसंबर को केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान सुंदरनगर (हिमाचल प्रदेश) और जगदलपुर (छ.ग.) प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही तथा दिल्ली (एसएफडी), ग्वालियर (उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश), पूर्णिया (बिहार) और जबलपुर (पूर्वी मध्य प्रदेश) प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर या उससे कम दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।
कल  देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

कल कोंकण और गोवा, ओडिशा के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, अलापुझा (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 06 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Source : IMD

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 06 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अगरतला में 5 सेमी, कृष्णा नगर में 3 सेमी, लेंगपुई और शिमला प्रत्येक जगह 2 सेमी, हाफलोंग, सिलचर, कैलाशहर, इंफाल, सोलन, वालपराई, कोट्टायम, कोलकाता और कल्पा प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 06 दिसंबर को 8:30 के दौरान त्रिपुरा, केरल और माहे और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter