असम और मेघालय सहित इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा, पूर्वी भारत में बढ़ेगी सर्दी

आज दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Thursday 25 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है और यह मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में, अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने के आसार हैं।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने बताया कि आज 25 नवंबर को दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है।

25 से 29 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार है। 27 से 29 नवंबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।  

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान के धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और बिहार में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं लक्षद्वीप, केरल और माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, दीव (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम  तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहां छाएगा घना कोहरा
आज, असम और मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा देखा गया। वहीं दिल्ली, असम, त्रिपुरा और पूर्वी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान मालदा में दृश्यता या विजिबिलिटी 25 मीटर रही और दिल्ली (एसएफडी), भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण तमिलनाडु तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 24 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, रायलसीमा पर कई जगहों पर, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 24 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अमिनिदिवि में 5 सेमी, अगाथी में 1 समी, पंबन में 3 सेमी, अतिरामपट्टिनम और नागपट्टिनम प्रत्येक जगह 2 सेमी, टोंडी में 1 सेमी, बेलगाम में 2 सेमी, बेंगलुरु में 1 सेमी, करीपुर में 1 सेमी, कार निकोबार में 3 सेमी, पोर्ट ब्लेयर और हुट बे प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।  

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 24 नवंबर को 8:30 के दौरान तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter