दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने से देश के इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा ओलावृष्टि के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 07 January 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्सों और निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में लगातार बना हुआ है। इसके प्रभाव से, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार जारी है। वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने, अरब सागर में गहराई तक जाने और अगले 24 घंटे में उत्तरी पाकिस्तान के इलाकों तक पहुंचने का अनुमान है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण-पूर्व राजस्थान और इससे सटे इलाकों के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर भी चक्रवाती प्रसार बना हुआ है।

उपरोक्त पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने पर मौसम विभाग ने कहा है कि आज 07 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं 07 और 08 जनवरी को पंजाब के कुछ इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। 08 जनवरी को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज से लेकर 09 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। 08 और 09 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में और 08 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।

07 और 08 जनवरी को उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

Source : IMD

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा, पूर्व बिहार और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान गंगानगर, ग्वालियर और आगरा प्रत्येक जगह दृश्यता 0 से 25 मीटर रही, इलाहाबाद और मालदा प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, पूर्णिया और जैसलमेर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम बंगाल मैं गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में छपरा (बिहार) में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी नीचे दर्ज किया गया।  

कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।  

कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल अलापुझा (केरल) में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 06 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 04 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान शाजापुर में 3 सेमी, टीकमगढ़ में 2 सेमी और कानपुर, हमीरपुर और नौगांव प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। 

Subscribe to our daily hindi newsletter