पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के इन हिस्सों में होगी बारिश-बर्फबारी, यहां चलेंगी तेज हवाएं

आज पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 02 March 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से 02 और 03 मार्च को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र जारी है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है।  इसके अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम, उत्तर-पश्चिम श्रीलंका तट की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा की उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज यानी 02 मार्च को पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं 03 से 05 मार्च के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में, 04 और 05 मार्च को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
उपरोक्त कम दबाव के चलते आज दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, मराठवाड़ा, झारखंड, पश्चिम बंगाल मैं गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों, रायलसीमा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में नौगांव (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल उत्तराखंड के कई हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।  

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, गुजरात, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। कल ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा  लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल मैं गंगा के तटीय इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में नलगोंडा (तेलंगाना) में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 01 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों तथा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुए या हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 01 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान गुलमर्ग, हुट बे और कार निकोबार प्रत्येक जगह 1सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 01 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter