अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा या बर्फबारी होने के आसार

19 से 23 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 19 October 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र और झारखंड तथा आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूरे पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी होने का पूर्वानुमान है।

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य-स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय हो गया है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज यानी 19 अक्टूबर को केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई है।  

वहीं आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

19 से 23 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं, वहीं 20 और 21 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी जमकर बरसेंगे बादल।

19 और 20 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में भी बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

19 से 21 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं।

वहीं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भागों और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण श्रीलंका तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 18 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल इसी दौरान जम्मू और  कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, विदर्भ और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों,  पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 18 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान टोंडी और कोरापुट प्रत्येक जगह 4 सेमी, बेंगलुरु और रायचूर प्रत्येक जगह 3 सेमी, वर्धा, नासिक सिटी, सतारा, मिनिकॉय द्वीप, करीपुर, कुन्नूर, कोडाईकनाल, हुट बे प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 18 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश के मैदानी इलाकों में न्यू कांडला (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter