इन राज्यों में भीषण गर्मी के साथ धूल भरी आंधी, हिमाचल में ओलावृष्टि, पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

By Dayanidhi

On: Monday 16 May 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 से 18 मई के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं 16 और 17 मई को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि होने के आशंका भी जताई गई है।

आज और कल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा चंडीगढ़ और दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। आज पंजाब, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव चलने की आशंका है।

इसी दौरान विदर्भ के कुछ हिस्सों तथा उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज यानी 16 मई, 2022 को दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से अंडमान सागर तक निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में तेज भूमध्यरेखीय हवाओं के चलते अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

16 से 17 मई के दौरान मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे इलाकों में बना हुआ है, यह मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। अगले 5 दिनों के दौरान इसके उत्तर में बने रहने का अनुमान है।

चक्रवाती प्रसार और निचले स्तर पर तेज पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं 18 से 20 मई के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

आज यानी 16 मई को केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।  

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर के साथ-साथ केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप के इलाके में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने के आसार हैं।

17 से 20 मई के दौरान उत्तरी अंडमान सागर से सटे बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल दक्षिण हरियाणा, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू महसूस की गई। वहीं कल  जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में और पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू महसूस की गई।

कल विदर्भ के कई हिस्सों में और दक्षिण-पश्चिम बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव चली।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों, शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों) में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 15 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश तथा केरल और माहे के अधिकांश हिस्सों में, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

के कई हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
वहीं कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 15 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान ईटानगर में 3 सेमी, पासीघाट में 2 सेमी, मजबत में 7 सेमी, उत्तरी लखीमपुर में 2 सेमी, चेरापूंजी में 2 सेमी, हाफलोंग में 6 सेमी, कार- निकोबार में 5 सेमी, हूट-बे में 2 सेमी, तिरुत्तानी में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश   
कल असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 15 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter