उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में धूल भरी आंधी, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

03 मई को जम्मू और कश्मीर में तथा 03 और 04 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Monday 02 May 2022
 

देश में लगातार गर्मी का कहर बढ़ रहा है, इसी क्रम में आज यानी 02 मई को पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार हैं

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर पच्छमी हवाओं का ट्रफ के रूप में चलना लगातार जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 2 मई को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बिजली गिरने हल्की से भारी बारिश होने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

03 मई को जम्मू और कश्मीर में और 03 और 04 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं

आज 2 मई को उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज धूल भरी सतही हवाएं चलने की प्रबल आशंका है।

आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी राज्यों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के जारी रहने से आज यानी 02 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश वर्षा होने की आशंका जताई गई है, अगले 2 दिनों के दौरान इन इलाकों में  बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

02 से 04 मई के दौरान असम और मेघालय तथा 03 और 04 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होगी।

अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में  गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है।
भारत के प्रायद्वीप के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में हवाओं के रुक जाने के कारण अगले 5 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

04 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव में 06 मई के आसपास उसी इलाके में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक तेज होने के आसार हैं।

मौसम के उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि 05 और 06 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
05 और 06 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में तेज हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में  तब्दील होने की आशंका जताई गई है।  मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Source : IMD

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू  महसूस की गई, वहीं कल  हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू का चलना जारी रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल बीकानेर (पश्चिम राजस्थान) अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में पुरुलिया (पश्चिम बंगाल में  गंगा के तटीय इलाकों) में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 01 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या  गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल, 01 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान कार निकोबार में 5 सेमी, शिलांग, इंफाल, बैंगलोर और पुनालुर  प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में आंधी देखी गई। वहीं कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter