उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरा व शीतलहर का कहर जारी

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Monday 02 January 2023
 
फोटो साभार : सीएसई

मौसम विभाग ने बताया कि हल्की हवाएं लगातार चल रही हैं और भारत में गंगा के मैदानी इलाकों की सतह के पास भारी नमी बनी हुई है। इसके कारण अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं अगले चार दिनों के दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा छाने के आसार हैं।

अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज यानी दो जनवरी, 2023 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार के कुछ इलाकों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि के चलते आज राजस्थान के उत्तरी भागों के अलग-अलग इलाकों में भीषण शीतलहर का कहर जारी रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर महसूस हो सकती है।

आज उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण सर्दी पड़ने की आशंका जताई गई है।

Source : IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह पंजाब के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया, बिहार के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा और असम, झारखंड, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

कहां रही दृश्यता 500 मीटर या उससे कम?
आज सुबह-सुबह गोरखपुर, आगरा, ग्वालियर हर जगह दृश्यता 0 मीटर, भागलपुर, पटना, अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला और हिसार प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर, अगरतला, पूर्णिया, बहराइच, सागर, जबलपुर, भोपाल, अंबिकापुर प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, भटिंडा में दृश्यता 100 मीटर, मालदा, गया और देहरादून प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर और डिब्रूगढ़, उत्तरी लखीमपुर, जमशेदपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, पालम, बापतला तथा अरकोनम प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां चली शीतलहर?
कल, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

कहां महसूस हुई भीषण ठंड?
कल, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों के अलग-अलग इलाकों में भीषण सर्दी महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, एक जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में कोट्टायम (केरल) और कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter