गर्मी चरम पर, प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री पार, हरियाणा-दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं

By Dayanidhi

On: Monday 22 May 2023
 

देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी अब अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका जताई है। हालांकि उसके बाद गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो उपरोक्त को छोड़कर, अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहा चलेगी लू?
आज यानी 22 मई को दक्षिण हरियाणा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीटवेव का सितम रहेगा।

कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून?
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा नानकॉरी से होकर गुजर रही है। अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, निचले स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम सबंधी इस गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 22 मई को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है

वही आज राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

आज विदर्भ, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं आज ओडिशा, कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी और कराईकल में भी तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है

Source : IMD

कहा रहा तापमान में उतार-चढ़ाव कहां चली लू या हीट वेव?
मौसम विभाग के अनुसार कल, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम, पूर्व और भारतीय प्रायद्वीप के आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहा।

कल, अरुणाचल प्रदेश, असम और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं इन हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कल कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप
कल, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के आसपास के मध्य भागों में लू का सितम रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, प्रयागराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 21 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई दो सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 21 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बैंगलोर में 3 सेमी और तमिलनाडु के उधगमंडलम में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, 21 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter