पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में लू का कहर, इन हिस्सों में भारी बारिश

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Friday 03 June 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज यानी 03 जून को असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

04 जून को असम और मेघालय और 03 से 06 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।  

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी आने के आसार हैं।

वहीं झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

आज बिहार, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में भी बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

कहां चलेगी हीट वेव या लू
03 और 04 जून को दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की आशंका है। 03 से 05 जून के दौरान विदर्भ में लू चलने के आसार हैं

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

वहीं दक्षिण पश्चिम अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां महसूस हुई हीट वेव या लू
कल पश्चिम राजस्थान और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू महसूस की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल चंद्रपुर (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में उदगीर (उत्तर आंतरिक कर्नाटक) में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 02 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल असम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 02 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान असम के उत्तर लखीमपुर में 7 सेमी, गुवाहाटी में 2 सेमी, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेलगाम में 3 सेमी, धारवाड़ में 2 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 02 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, बिहार, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, केरल, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter