राजस्थान में लू, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश, जानें बाकी हिस्सों का हाल

छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

By Dayanidhi

On: Thursday 02 June 2022
 
फोटो : दयानिधि

मौसम विभाग के मुताबिक 02 जून यानी आज मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा असम के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

वहीं आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चले वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।  

वहीं आज छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार हैं।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2 दिनों के दौरान

इसके पश्चिम मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आगे बढ़ने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।  

दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र, केरल तट के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।  

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में जेउर (मध्य महाराष्ट्र) में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 01 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश हिस्सों, असम और मेघालय के कई इलाकों, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 01 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान शिलांग में 5 सेमी, कार निकोबार में 4 सेमी, मजबत और कोडाइकनाल प्रत्येक जगह 3 सेमी, इंफाल, बहराइच और नानकॉरी प्रत्येक जगह 2 सेमी, लुमडिंग, गोलपारा, पहलगाम और कुन्नूर प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 01 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, झारखंड, ओडिशा, केरल और माहे, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter