पंजाब समेत इन राज्यों में जारी शीतलहर, पूर्वोत्तर भारत में ओलावृष्टि की आशंका

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 30 December 2021
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और इसके आस-पास के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर बना हुआ है। वहीं एक चक्रवाती प्रसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती प्रसार के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर दक्षिण मध्य प्रदेश तक जाती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी बिहार, झारखंड, उत्तर आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने के आसार हैं।

30 दिसंबर से 03 जनवरी के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी शीतलहर चलने की आशंका है। वहीं आज उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी शीतलहर के आसार हैं। 31 दिसंबर से 03 जनवरी के दौरान उत्तर राजस्थान और 31 दिसंबर से 02 जनवरी के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।  

आज यानी 30 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा ओलावृष्टि के साथ हल्की से भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसी दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने का अनुमान नहीं है, उसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया, दिल्ली, पूर्वी बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के बरेली और लखनऊ प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही, ग्वालियर, प्रयागराज, भोपाल, कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर और दिल्ली (सफदरजंग), कोटा हवाई अड्डा, भागलपुर, सागर, जबलपुर, बंगलौर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल सिक्किम के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। वहीं कल मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर, दक्षिण पूर्व राजस्थान, गुजरात और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में, मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, बिहार के कुछ स्थानों पर सौराष्ट्र और कोंकण और गोवा में, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, कन्नूर (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 29 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान बिहार और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में, झारखंड में कई जगहों पर, उत्तर ओडिशा में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम, मेघालय और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 29 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच में 1 सेमी, बिहार के गया में 1 सेमी, ओडिशा के संबलपुर में 3 सेमी, हीराकुंड, झारसुगुड़ा के ओंगझारगढ़ प्रत्येक जगह 1 सेमी, सिक्किम के दार्जिलिंग और गंगटोक प्रत्येक जगह 1 सेमी, छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर  प्रत्येक जगह 4 सेमी, राजनांदगांव में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter