अंडमान में भारी बारिश तो इन इलाकों में हैं लू चलने के प्रबल आसार

मौसम विभाग के बताया है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में लू या हीट वेव चलने का अनुमान नहीं है

By Dayanidhi

On: Monday 21 March 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर पर बना गहरा दबाव 21 मार्च को 05:30 बजे के दौरना यह पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से लगभग 110 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व, कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह) से 320 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व और यांगून (म्यांमार) से 610 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बना हुआ है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके और तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए बताया है कि आज 21 मार्च को उत्तरी अंडमान द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में  हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल तथा माहे के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

लू या हीट वेव की चेतावनी
आज यानी 21 मार्च को पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव चलने की प्रबल आसार हैं।

मौसम विभाग के बताया है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में लू या हीट वेव चलने का अनुमान नहीं है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में सुबह से 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है। इस गतिविधि के 21 मार्च की शाम से धीरे-धीरे बढ़कर 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने तथा आंधी-तूफान की रफ्तार पकड़ने की आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव महसूस की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सबसे अधिक
कल देश भर में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सबसे कम
कल देश के मैदानी इलाकों में डेहरी (बिहार) में न्यूनतम  तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 20 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे  तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के  अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के  साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 20 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान लांग आइलैंड्स में 8 सेमी, कार निकोबार में 4 सेमी, पोर्ट ब्लेयर और माया बंदर प्रत्येक जगह 2 सेमी, नानकॉरी और हुट बे में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।  

Subscribe to our daily hindi newsletter