आज हिमाचल और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश-बर्फबारी तथा ओलावृष्टि के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

By Dayanidhi

On: Thursday 03 February 2022
 

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में लंबे समय से जारी है। इसकी वजह से पश्चिम राजस्थान और इससे सटे इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम भारत के निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर भारी नमी के आने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ और इससे बने चक्रवाती हवाओं से बने कम दबाव के अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते 03 और 04 फरवरी को बंगाल की खाड़ी से पूर्व और आस-पास के उत्तर-पूर्व भारत में बहुत अधिक नमी के आने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि आज 03 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं आज राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तरी गुजरात तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय तटीय इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया, उत्तरी तटीय ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 200 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान गोरखपुर और कोलकाता (दमदम) प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, बहराइच और बालासोर प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, लखनऊ और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।  

कल विदर्भ के अधिकांश इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों और मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

कल मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस

नीचे दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) और सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

वहीं कल उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा,अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल उत्तर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 01 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter