दक्षिण भारत के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, यहां चलेंगी तेज सतही हवाएं

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, समेत इन इलाकों में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जाती गई है।

By Dayanidhi

On: Thursday 03 March 2022
 

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और आसपास के भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज यानी 3 मार्च को इसके दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने रहने के आसार हैं।

इसके त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 470 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, नागपट्टिनम (तमिलनाडु) से 760 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और पुडुचेरी (तमिलनाडु) से 870 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और लगभग चेन्नई (तमिलनाडु) से 950 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की आशंका है।  

अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका के पूर्वी तट और उत्तरी तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त कम दबाव के क्षेत्र को देखते हुए बताया है कि आज यानी 03 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जाती गई है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
वहीं आज तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के तटों और मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज 03 मार्च को जम्मू और कश्मीर, तथा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं।

वहीं आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

04 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में और 05 मार्च को उत्तर, पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, केरल और माहे, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों और पंजाब, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल बिहार,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर के अलग-अलग हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में  न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर में कोट्टायम (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी अधिक दर्ज किया गया।

कल गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।  

वहीं कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली कई हिस्सों, तेलंगाना, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में खजुराहो (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 02 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 02 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान नानकॉरी में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 02 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter