यहां पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड तो इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार

आज पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi

On: Thursday 13 January 2022
 

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तर-पूर्वी राजस्थान के निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती प्रसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में जारी है। वहीं एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों तक जाती है।  

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने कहा है कि आज 13 जनवरी को ओडिशा के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 13 और 14 जनवरी को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, इसी दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने के आसार हैं।

आज कहां चलेगी शीतलहर
आज पंजाब, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के जारी रहने की आशंका है।

आज कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस हो सकती है, वहीं पंजाब, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आज कहां छाएगा कोहरा
आज पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरा छाया रहेगा।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पंजाब और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, दिल्ली (पालम), बिहार और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और दिल्ली (सफदरजंग), उत्तरी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के  अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान भटिंडा और आगरा हर जगह दृश्यता 0 मीटर, अमृतसर और बहराइच हर जगह दृश्यता 25 मीटर, दिल्ली (पालम), गया, भागलपुर और पूर्णिया हर जगह दृश्यता 50 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग), बरेली, ग्वालियर, गुना, गोरखपुर और अगरतला हर जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस हुई, वहीं पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में और पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान और ओडिशा के कई इलाकों में, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना के कुछ इलाकों में, पंजाब और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, विदर्भ, गुजरात और मराठवाड़ा के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा।

कल झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पश्चिम राजस्थान और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कई इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 12 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 12 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान विजयवाड़ा में 3 सेमी, पासीघाट, डिब्रूगढ़, पटना और चांदबली प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली तेज हवाएं
कल 12 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter