पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक: आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश या बर्फबारी

अगले दो दिनों तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Monday 27 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर स्थित है।

वहीं एक ट्रफ रेखा चक्रवाती प्रसार से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इसके आस-पास पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में विदर्भ तक निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों तक जा रही है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते 27 और 28 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 दिसंबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। 29 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 28 दिसंबर को पूर्व और आसपास के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई हैं।

उत्तर पश्चिमी और इससे सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

मध्य भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा। अगले 5 दिनों के दौरान देश में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

अगले 2 दिनों के दौरान रात और सुबह के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान पश्चिम राजस्थान और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों पर बहुत घना कोहरा और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और मेघालय में अलग-अलग स्थानों

पर मध्यम कोहरा देखा गया।
कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान जैसलमेर और भटिंडा हर जगह दृश्यता 25 मीटर, गंगानगर और चुरू प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर और सिलचर, अमृतसर, दिल्ली (सफदरजंग), वाराणसी, जमशेदपुर और बालासोर प्रत्येक जगह  दृश्यता 200 मीटर रही।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं कल पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से - 1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से - 1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में फतेहगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, पंजाब के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल कोंकण और गोवा के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तराखंड में कई स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, कोझीकोड (केरल) में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और बर्फबारी
कल 26 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या बर्फबारी हुई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 26 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान  हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter