उत्तर के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी, इन हिस्सों में कोहरा, अरुणाचल में ओलावृष्टि

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान तथा उत्तरी-उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 13 December 2023
 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार के रूप में अब मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं के एक गर्त के रूप में जारी है, जिसकी धुरी समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज, 13 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने तथा वज्रपात के आसार जताए हैं। वहीं आज, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

13 से 15 दिसंबर के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी-उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और 13 और 14 दिसंबर को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

वहीं कल, त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते, अगरतला में दृश्यता शून्य, अमृतसर, पटियाला और बरेली प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर, अम्बाला, दिल्ली (पालम और सफदरजंग), लखनऊ, इलाहाबाद और पूर्णिया प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

Source : IMD

कहां हुआ तापमान में उतार-चढ़ाव?
तापमान में उतार-चढ़ाव संबंधी मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान तथा उत्तरी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन हिस्सों में सर्दी का सितम बढ़ गया है, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस यानी काफी ऊपर दर्ज किया गया।

कल, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के अधिकांश हिस्सों, गुजरात और कर्नाटक के कई इलाकों, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

न्यूनतम तापमान में गिरवाट देखें तो कल, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी निचे दर्ज किया गया, जबकि देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

वहीं, अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान देखें तो कल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में बरेली (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, होनावर (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 12 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 12 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के पथानामथिट्टा में 5 सेमी, एर्नाकुलम में 3 सेमी, मलप्पुरम में 2 सेमी, तमिलनाडु के वालपराई में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter