लू और भीषण गर्मी की चपेट में आए ये राज्य, बाड़मेर में पारा 41 के पार

16 से 19 मार्च के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है

By Dayanidhi

On: Tuesday 15 March 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 15 मार्च यानी आज सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में खतरनाक लू या हीट वेव चलने की आशंका है। वहीं कोंकण के अलग-अलग इलाकों, तटीय कर्नाटक और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी लू या हीट वेव चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज और कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 17 से 19 मार्च के दौरान इनके अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

16 से 19 मार्च के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

16 और 17 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीट वेव महसूस की गई। कोंकण और गोवा, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू या हीट वेव और गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लू चली।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, असम और मेघालय के कई हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान  सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

वहीं मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल झारखंड के अधिकांश इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया।  

कल देश भर में बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।  

वहीं कल पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।

कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश इलाकों, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, बिहार, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।  

वहीं कल तेलंगाना के कई इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और विदर्भ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Subscribe to our daily hindi newsletter