उत्तर भारत के इन हिस्सों में हल्की वर्षा-बर्फबारी और पूर्वोत्तर में होगी मूसलाधार बारिश

24 से 26 फरवरी के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

By Dayanidhi

On: Thursday 24 February 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर के निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बना हुआ है। वहीं एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी से सक्रिय होने वाला है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी 24 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं अगले 03 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

24 से 26 फरवरी के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को इन इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने के आसार हैं।

वहीं 24 से 26 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान हैं।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और पंजाब तथा पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

कल पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और रायलसीमा के कई इलाकों, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय तथा ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से - 1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में फतेहगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों, पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय, ओडिशा, गुजरात, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। वहीं कल हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Source : IMD  

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 23 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकांश हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 23 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के बनिहाल में 3 सेमी, बदरवाह, बटोटे, कोकरनाग, श्रीनगर और काजी गुंड प्रत्येक जगह 2 सेमी, कुपवाड़ा और पहलगाम प्रत्येक जगह 1 सेमी और हिमाचल प्रदेश के मनाली में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 23 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter