बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पार, इन हिस्सों में गर्मी और उमस की मार, जानें कहां पहुंचा मॉनसून

आज, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

By Dayanidhi

On: Friday 24 May 2024
 

मौसम जो रंग न दिखाए वो कम है, पहाड़ों में मॉनसूनी मौसम के दौरान अक्सर बादल फटने की घटनाएं सुनने में आती थी, लेकिन अब मॉनसून आने से पहले, गुरुवार, 23 मई को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बादल फटने से भारी नुकसान होने की खबर है।

वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते तूफान आने की आशंका जताई गई है। जिसके कारण भारी बारिश और तूफानी हवाओं के चलते जान माल का नुकसान हो सकता है।

जबकि कुछ इलाकों में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है, बढ़ते तापमान के चलते लोगों को गर्म हवाओं से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं कल, राजस्थान के कई इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 47 के बीच दर्ज किया गया।

वहीं कल, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा के कई इलाकों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, कल, राजस्थान के अधिकांश इलाकों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण हरियाणा, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल, देशभर में राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में बिहार के डेहरी में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का कहर झेलना पड़ सकता है

वहीं आज, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू महसूस की जा सकती है।

वहीं कल, पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू से लोगों को दो चार होना पड़ा। कल, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी लू महसूस की गई।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 15 मई से गुजरात में, 16 मई से सौराष्ट्र और कच्छ और 17 मई से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव का दौर जारी है।
वहीं आज, असम, कोंकण और गोवा में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ेगा।

आज, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात के मौसम के गर्म बने रहने के आसार हैं। वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लोगों को गर्म रातों का सामना करना पड़ा।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें और कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग के मुताबिक आज, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति की तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तराखंड, विदर्भ, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

आज, तेलंगाना, रायलसीमा, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों हिस्सों में वज्रपात के आसार हैं।

कहां होगी भारी बारिश?
आज, आज, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है। इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

मॉनसून ट्रैकर
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों, अंडमान सागर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, केरल, श्रीलंका के तटों, लक्षद्वीप, मालदीव के इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण, पूर्व मध्य और आसपास के पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण अंडमान सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज, श्रीलंका तट, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण, पूर्व-मध्य और आसपास के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका है।

आज, पूर्व-मध्य के उत्तरी भागों और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, सोमालिया तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका जताई गई है है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 23 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हुए या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 23 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल के करिपुर और कोच्चि हर जगह 4 सेमी, पुनालुर, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड हर जगह 1 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में 2 सेमी, हुट बे, पोर्ट ब्लेयर और लॉन्ग आइलैंड प्रत्येक जगह 1 सेमी, लक्षद्वीप के मिनिकॉय में 2 सेमी, अगाथी में 1 सेमी, मेघालय के शिलांग में 2 सेमी, तमिलनाडु के उधगमंडलम, कुन्नूर और कन्याकुमारी प्रत्येक जगह 1 सेमी, हिमाचल प्रदेश के शिमला और सोलन प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter