इन हिस्सों में गिरा पारा व यहां छाएगा कोहरा, जानें विभिन्न राज्यों के मौसम का मिजाज

तटीय कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Wednesday 30 November 2022
 

हिमालय से सटे राज्यों की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिसकी वजह से आस-पास के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। बर्फबारी के चलते यहां कुछ दिनों से पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर धुंध और घना कोहरा छाने के आसार हैं।  

वहीं मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

असम और मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा,सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

अधिकतम तापमान को देखें तो, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

आज यानी 30 नवंबर को तटीय कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

पूर्वी हवाओं के चलने के कारण, अगले चार से पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

कहां छाएगा कोहरा?
अगले 2 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा?
आज सुबह के समय कैलाशहर में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता -50 मीटर रही।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल 29 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल 29 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान करीपुर, वालपराई, कुन्नूर प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में अगाथी (लक्षद्वीप) में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter