पश्चिम भारत में दो से तीन डिग्री चढ़ेगा पारा, उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज सतही हवाएं

आज और कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है

By Dayanidhi

On: Friday 03 March 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पछुआ हवाओं में एक टर्फ के रूप में लगातार सक्रिय है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर सक्रिय हो गया है

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।

वहीं चार मार्च को उत्तराखंड और पंजाब में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

तीन और चार मार्च को उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि निचले स्तरों पर चलने वाली पछुआ हवाओं के उत्तर-दक्षिण टर्फ के चलते चार से सात मार्च के दौरान उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं चार और पांच मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। पांच से सात मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छह और सात मार्च को विदर्भ में बादलों के बरसने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उपरोक्त हिस्सों को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

चार और पांच मार्च को कोमोरिन क्षेत्र में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

कैसा रहेगा तापमान, कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
देश में तापमान में बदलाव देखें तो अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान मंं कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

वहीं अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं और इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Source : IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह के समय, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा देखा गया।

कहां रही दृश्यता 50 मीटर या उससे कम?
आज सुबह-सुबह भुवनेश्वर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, दो मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां चली आंधी?
कल, दो मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, मैंगलोर (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में करनाल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter