पूर्वोत्तर में बारिश तथा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है

By Dayanidhi

On: Wednesday 26 October 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती प्रसार असम और इससे सटे इलाकों के निचले और मध्य स्तरों पर बना हुआ है।

उपरोक्त चक्रवाती प्रसार को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी 26 और कल 27 अक्टूबर को अरुणाचल  प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है

वहीं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Source : IMD

कल कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या कम
कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  

वहीं कल झारखंड के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, रायलसीमा और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल असम और मेघालय के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ  तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश के मैदानी इलाकों में कांडला (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक या कम
कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में  न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और कर्नाटक के कई इलाकों, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।  

कल पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, गुजरात के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 25 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल इसी दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 25 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नन्कोव्री में 4 सेमी, इंफाल में 3 सेमी, शिलांग में 2 सेमी, माया बंदर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter