पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, यहां चलेगी शीतलहर

अगले 2 दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है

By Dayanidhi

On: Friday 28 January 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और माहे में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के  अलग-अलग इलाकों में भी बादल बरस सकते हैं।

आज कहां छाएगा घना कोहरा
आज यानी 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
वहीं आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

आज कहां चलेगी शीतलहर
आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार हैं, वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। 2 दिनों के बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

29 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29 से 31 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर,लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं।

Source :IMD

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 200 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान लखनऊ और सुल्तानपुर हर जगह दृश्यता 50 मीटर, गोरखपुर और देहरादून हर जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।   

कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, तेलंगाना, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई इलाकों, विदर्भ, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।  

कल झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, असम और मेघालय के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से - 3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।  

वहीं कल पंजाब और रायलसीमा के कई इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल अलापुझा (केरल) में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पूर्वी और आसपास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। वहीं कल मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में, बिहार और विदर्भ के कुछ हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी।

कहां चली शीतलहर
कल मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों समेत पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चली।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 27 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
वहीं कल असम और मेघालय के कुछ इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 27 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान नेल्लोर, इंफाल और पासीघाट प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश की गई।

कल कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरी बिजली
कल 27 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ी तथा बिजली गिरी। 

Subscribe to our daily hindi newsletter