पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और यहां पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है

By Dayanidhi

On: Wednesday 02 February 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके चलते 03 फरवरी को पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार के जारी होने का अनुमान है। इसके अलावा 02 और 03 फरवरी को निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिम भारत में भारी नमी आ सकती है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि आज 02 से 04 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 02 और 03 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 03 और 04 फरवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

आज यानी 02 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।   

आज कहां छाएगा घना कोहरा
आज यानी 2 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाएगा। वहीं आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा छाने की आशंका है।

कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें और कहां गिरेगी बिजली
आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में  गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है। जम्मू के इलाकों  और उत्तरी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों पर बिजली गिरने के आसार हैं।

मुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तरी गुजरात तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, तटीय ओडिशा और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान भटिंडा में दृश्यता 0 मीटर रही, पटियाला, देहरादून, बहराइच, लखनऊ और कोलकाता प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, चंडीगढ़, हिसार, दिल्ली (सफदरजंग), बरेली, पूर्णिया, गोपालपुर और अगरतला प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, अंबाला, सुल्तानपुर और पारादीप प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ के कई हिस्सों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से  -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में मेरठ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल असम और मेघालय, उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और  सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में  अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस  या उससे कम कम दर्ज किया गया।

कल उत्तराखंड और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान काफी सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत कड़ाके की ठंड पड़ी।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 01 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 01 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पासीघाट और ईटानगर हर जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter