आज का मौसम: पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के इन हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, यहां गिरेंगे ओले

अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शाम और सुबह के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 04 February 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। यह समुद्र तल से औसतन 3.1 से 5.8 किमी ऊपर स्थित है, जिसमें मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे इलाकों और निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में जारी है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम भारत में निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर बहुत अधिक नमी का आना जारी रहेगा।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ और इसके चलते चक्रवाती हवाओं से बने कम दबाव के अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है। मौसम संबंधी इस गतिविधि को देखते हुए 04 फरवरी को बंगाल की खाड़ी से पूर्व और आस-पास के उत्तर-पूर्व भारत में बहुत अधिक नमी आ सकती है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए बताया है कि आज 04 फरवरी को उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

05 फरवरी को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली तथा कहां होगी ओलावृष्टि
आज उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने के आसार हैं

वहीं 05 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आज कहां छाएगा घना कोहरा
वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शाम और सुबह के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं।

Source : IMD

कहां होगा तापमान में बदलाव
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है और बाद के 48 घंटों में  न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा  बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसी दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अलग-अलग हिस्सों में शाम और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की आशंका है।

Subscribe to our daily hindi newsletter