आज का मौसम: पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी, बिहार-यूपी में गिरा तापमान

आज सुबह 05:30 बजे के दौरान बरेली और गोरखपुर में  दृश्यता सबसे कम 25 मीटर रही

By Dayanidhi

On: Monday 07 February 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से औसतन 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। मौसम संबंधी इन गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि 08 फरवरी की रात से 10 फरवरी की सुबह तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र - जम्मू  और  कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में  गरज  के बौछारें पड़ने, बिजली गिरने तथा हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।

कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज 07 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आज कहां छाएगा घना कोहरा
आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।  

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया, पंजाब और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान बरेली और गोरखपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, लखनऊ और बहराइच प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, अमृतसर और अगरतला प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर, सुल्तानपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मालदा प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठण्ड महसूस की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल उत्तर प्रदेश, बिहार,असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कल पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल बिहार के कई इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा।

वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।  

कल झारखंड के अधिकांश इलाकों, तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में पुनालुर (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 06 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter