मौसम ने बदली करवट: पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान, अकोला में 42 के पार पहुंचा पारा

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Friday 25 March 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 25 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

वहीं आज असम, मेघालय के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण कोंकण और गोवा, केरल और माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।  

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम ,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी वर्षा होने के आसार हैं।

लू या हीट वेव की चेतावनी
25 से 29 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में और 26 से 29 मार्च के दौरान गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लू या हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और झारखंड के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों मैं भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों,  मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से कम
कल तटीय कर्नाटक के अधिकांश इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर में अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में  न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल मराठवाड़ा के अधिकांश इलाकों, गुजरात के कई हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।  

कल असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।  

कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में मेरठ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 24  मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, असम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा  केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 24 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान वालपराई और सिलचर प्रत्येक जगह 2 सेमी, डिब्रूगढ़ में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 24 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। 

Subscribe to our daily hindi newsletter