गर्म हवाओं से राहत, लेकिन उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश-ओलों ने बढ़ाई मुसीबतें

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है

By Dayanidhi

On: Thursday 25 May 2023
 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों में एक ट्रफ के रूप में उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को बदल रहा है। निचले स्तरों में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। मौसम संबंधी इस गतिविधि के 25 और 26 मई को उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज 25 मई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं

वहीं आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ओले गिर सकते हैं।

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है

वहीं आज पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय हिस्सों में बिजली चमकने 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं।

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, आंतरिक कर्नाटक के

अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और केरल में वज्रपात होने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

कहां चलेगी धूल भरी आंधी?
आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका जताई गई है।

कहां-कहां होगा तापमान में उतार चढ़ाव?
गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही हे क्योंकि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

वहीं अगले चार दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने उपरोक्त हिस्सों को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव न होने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी।

कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा लगातार आगे बढ़ रही है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर और आसपास के उत्तर-पश्चिम अरब सागर के साथ-साथ गुजरात तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए, मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप
कल, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीटवेव का कहर रहा।

कहां हुई ओलावृष्टि
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि हुई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकांश इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई नौ सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान कोकरनाग में 9 सेमी, के पारमथी में 5 सेमी, बटोटे में 4 सेमी, सीकर और कोहिमा प्रत्येक जगह 2 सेमी, पहलगाम, काजी गुंड, बनिहाल, बदरवाह, गुलमर्ग, भुंतर, जयपुर, सलेम, उधगमंडलम, चांदबली, शिलांग और गोलाघाट हर जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

कहां चली आंधी?
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, खजुराहो और टीकमगढ़ (पूर्वी मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में बर्धमान (पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाके) में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter