उत्तर भारत समेत इन राज्यों में कड़ाके की ठंड, यहां छाएगी धुंध, इन हिस्सों में होगी बारिश

आज तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तथा अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

By Dayanidhi

On: Monday 17 January 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तर पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ रेखा जारी है, वहीं एक चक्रवाती प्रसार पूर्वी मध्य अरब सागर और उससे सटे कोंकण तट पर निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बना हुआ है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने कहा है कि 17 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

वहीं आज 17 जनवरी को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में और अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज 17 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड।

आज कहां छाएगा कोहरा
आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और पंजाब, चंडीगढ़, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान हिसार, चुरू, ग्वालियर, उदयपुर डबोक, भोपाल, सुल्तानपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, गंगानगर, अजमेर, गुना, सागर, इंदौर, अंबिकापुर, पटना प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही। वहीं जयपुर, कोटा, देहरादून, गया प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर रही, अमृतसर, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली (पालम), बीकानेर, झांसी, औरंगाबाद, रांची, पूर्णिया प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में ग्वालियर (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों, मराठवाड़ा के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल मैं गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई इलाकों, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।  

वहीं कल छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर और कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ी। पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 16 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter