उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कड़ाके की ठण्ड, पूर्वोत्तर में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 11 February 2022
 

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी है। यह निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बिहार से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक बना हुआ है। इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 फरवरी यानी आज असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु और पुदुचेरी तथा कराइकल के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

कहां छाएगा घना कोहरा
उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति में तब्दील होने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया, त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान कोलकाता (दमदम) में दृश्यता 50 मीटर, कैलाशहर में दृश्यता 200 मीटर, वहीं मालदा, पूर्णिया और अगरतला प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, कोंकण और गोवा में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ हिस्सों, हरियाणा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।  

वहीं कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों, राजस्थान, असम और मेघालय तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल कोंकण और गोवा के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों, उत्तराखंड और तेलंगाना में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में पुनालुर और कोट्टायम (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 10 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ इलाकों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 10 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान शांति निकेतन में 2 सेमी और गंगटोक में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter