ओडिशा और विदर्भ समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी, यहां चलेगी धूल भरी आंधी, जानें अन्य इलाकों का हाल

आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Monday 15 May 2023
 

देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी अपने प्रचंड रूप दिखा रही है। मौसम विभाग ने कहा कि, अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

वहीं अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और भारत के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

आज नम हवा और भारी तापमान के कारण, कोंकण और गुजरात तट पर गर्म और बेचैनी वाला मौसम रहने की आशंका जताई गई है।

कहा चलेगी लू?
मौसम विभाग के मुताबिक आज ओडिशा, विदर्भ तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में लू या हीटवेव चलने के आसार हैं। वहीं 15 से 17 मई के दौरान ओडिशा और 16 मई को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में लोगों को लू का सितम झेलना होगा।

कहां चलेगी धूल भरी आंधी?
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है

कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं आज अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल।

आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने वहीं आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

Source : IMD

कल कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप
कल, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को लू के कहर से दो चार होगा पड़ा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, झांसी (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों, मलंजखंड (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 14 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 14 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान इंफाल में 1 सेमी तथा जम्मू और कश्मीर के बटोटे में भी 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, 14 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter