उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज इन इलाकों में होगी बरसात

आज पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 06 January 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक चक्रवाती प्रसार के रूप में जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती प्रसार पश्चिमी राजस्थान और निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर बना हुआ है। मौसम संबंधी इस गतिविधि से उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर अरब सागर से नमी आ रही है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी जारी रह सकती है।

वहीं इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी वर्षा होने का अनुमान है।

आज यानी 06 जनवरी की रात से एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके असर से 07 जनवरी को एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बनने के बहुत आसार हैं।

07 से 09 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अरब सागर से अत्यधिक नमी आ सकती है। 07 से 09 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया, उप-हिमालयी पश्चिम और सिक्किम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और पश्चिमी राजस्थान, असम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान गोरखपुर, वाराणसी, गया, भागलपुर, पूर्णिया, अगरतला और मालदा प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही, जैसलमेर, उदयपुर, सफदरजंग (दिल्ली), ग्वालियर, पटना और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर, गंगानगर, बीकानेर, झांसी, सुल्तानपुर, लखनऊ और गुवाहाटी प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में नौगांव (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। वहीं कल बिहार और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 05 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी। वहीं कल पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 05 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के कटरा में 5 सेमी, बदरवाह, बटोटे और बनिहाल प्रत्येक जगह 3 सेमी, जम्मू, पहलगाम और काजी गुंड  प्रत्येक जगह 2 सेमी, कुपवाड़ा और श्रीनगर  प्रत्येक जगह 1 सेमी, पंजाब के अमृतसर में 2 सेमी, लुधियाना में 1 सेमी, पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में 2 सेमी, गंगानगर और जोधपुर प्रत्येक जगह 1 सेमी और उत्तराखंड के टिहरी में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter