जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल तक बर्फबारी, उत्तर-पश्चिम भारत में होगी बारिश

अगले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के अलग-अलग इलाकों और राजस्थान में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi

On: Tuesday 28 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों तक फैला हुआ है। जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। वहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान से विदर्भ होते हुए पश्चिमी मध्य प्रदेश के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी बदलाव के चलते मौसम विभाग ने कहा कि आज 28 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। 28 और 29 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड में भी मौसम की इसी तरह की गतिविधियां जारी रहने का  अनुमान है।

28 से 29 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा होने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्वी और आसपास के अलग-अलग इलाकों और राजस्थान में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है।  

आज यानी 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं मराठवाड़ा के अलग-अलग भागों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने के आसार हैं।

अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में सुबह और शाम के दौरान तथा अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।  

तापमान में बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखा गया, पश्चिम राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और पंजाब, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान जगदलपुर में दृश्यता 50 मीटर, रांची, वाराणसी, चुरू और बीकानेर  प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर रही।

Source : IMD

कहा चलेगी शीतलहर
31 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चलने के आसार हैं। 29 और 30 दिसंबर को बिहार में शीत लहर के बने रहने का अनुमान है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल रायलसीमा के कुछ हिस्सों में, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों और मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।   

कल ज्यूर (मध्य महाराष्ट्र) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और बर्फबारी
कल 27 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हुई।

Subscribe to our daily hindi newsletter