चेन्नई में भारी बारिश, कई राज्यों में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 31 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज यानी 31 दिसंबर साल के आखिरी दिन पंजाब के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर के चलने के आसार हैं। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।  

मौसम विभाग ने बताया है कि आज पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

वहीं आज पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं।

आज तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आज दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।  

आज सुबह कोहरा छाने से कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 5:30 के दौरान उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और ग्वालियर में बहुत घना कोहरा छाया जिसके चलते दृश्यता 25 मीटर रह गई।

वहीं उत्तर प्रदेश, झांसी, बरेली, बहराइच और वाराणसी और पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी घना कोहरा छाया जिसके कारण दृश्यता 50 मीटर हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ और सुल्तानपुर में मध्यम कोहरा देखा गया जहां दृश्यता 200 मीटर रही।  

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य प्रदेश तथा इससे सटे अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कल दर्ज किया गया।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, केरल और माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से - 1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा।

कल गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल उत्तराखंड, बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में  अधिकतम तापमान सामान्य से - 1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल कन्नूर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 30 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, ओडिशा, विदर्भ, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 29 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान चेन्नई के एमआरसी नगर में 18 सेमी, नुंगमबक्कम में 15 सेमी, मीनांबक्कम में 10 सेमी, अन्ना विश्वविद्यालय में 8 सेमी, वाईएमसीए नंदनम में 11 सेमी, कांचीपुरम में 9 सेमी, तिरुवल्लुर में 4 सेमी, कुड्डालोर में 2 सेमी, टोंडी में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली शीतलहर
कल, पंजाब के कुछ हिस्सों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गंभीर शीतलहर महसूस की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter