जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, झारखंड से लेकर तेलंगाना तक बारिश तथा वज्रपात की आशंका

आज गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है।

By Dayanidhi

On: Friday 14 January 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में उत्तर आंतरिक ओडिशा तक जाती है। निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में दक्षिण कोंकण के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि आज यानी 14 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

वहीं आज 14 जनवरी को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज यानी 14 जनवरी को छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

14 और 15 जनवरी को असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान है।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और एक अन्य दक्षिण तमिलनाडु के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बना हुआ है। मौसम संबंधी इन गतिविधियों के चलते अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

आज कहां चलेगी शीतलहर
आज पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है।

आज कहां छाएगा कोहरा
आज पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छायेगा। वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

आज उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान दिल्ली (पालम) और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में घने से मध्यम कोहरा देखा गया।

वहीं पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान दिल्ली (पालम) और गंगानगर प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, सुंदरनगर, बहराइच, पूर्णिया और बेलगाम प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, अमृतसर, दिल्ली (सफदरजंग) और बरेली प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी, वहीं पूर्वी राजस्थान और गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, कोंकण और गोवा और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से - 3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल तटीय कर्नाटक के अधिकांश इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में मेरठ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और गुजरात के अधिकांश इलाकों में, सौराष्ट्र और कच्छ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में, तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल उत्तराखंड में कई जगहों पर, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों मैं भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर और के. परमाथी (केरल और तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 13 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में, कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 13 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान मछलीपट्टनम में 4 सेमी, रंताचिन्तला में 2 सेमी, ओंगल, कोठागुडेम और बापतला प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter