हिमालयी राज्यों में बर्फबारी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं

दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चलने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Monday 16 January 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

उत्तर भारत के हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण इनसे सटे इलाकों में शीतलहर और सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। अगले तीन दिनों के दौरान दिन व रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, देश के कई इलाके कोहरे से लिपटे रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 18 से 21 जनवरी के दौरान तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

17 जनवरी तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और 18 से 21 जनवरी के दौरान तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

आज राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर का कहर जारी रहेगा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लोगों को दो चार होने पड़ेगा।

मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

गिरते तापमान और शीतलहर के चलते पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 16 से 18 जनवरी तक पाला पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि आज 16 जनवरी को दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चलने का अनुमान है।

Source : IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह-सुबह उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लोगों को बहुत घने कोहरे का सामान करना पड़ा। वहीं असम और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।

कहां रही दृश्यता 200 मीटर या उससे कम?
आज सुबह उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दृश्यता 0 मीटर, असम के गुवाहाटी में दृश्यता 5 मीटर, ओडिशा के चनबली में दृश्यता 50 मीटर, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों के दीघा में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां चली शीतलहर?
कल, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में हाड़ कपाने वाली शीतलहर महसूस की गई, वहीं कल हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली के कुछ इलाकों पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 15 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी

Subscribe to our daily hindi newsletter