पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बर्फबारी, कहीं छाएगा कोहरा, कहीं शीतलहर का प्रकोप जारी

23 और 24 दिसंबर के दौरान तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Tuesday 20 December 2022
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय से शुष्क उत्तर, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण, आज से अगले चार से पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा

वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि भारत में गंगा के मैदानी इलाकों के निचले स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों, हिमाचल प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।

उत्तर भारत में पारा लुढ़क रहा है, कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि काफी नीचे माना जाता है। वहीं कल हरियाणा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस, नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है, देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। इसके अगले दो दिनों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका तट की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए 23 और 24 दिसंबर के दौरान तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आशंका जताई है

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, तमिलनाडु से श्रीलंका के तटों और मन्नार की खाड़ी के ऊपर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह के समय असम के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां रही दृश्यता 500 मीटर या उससे कम?
आज सुबह हाफलोंग में दृश्यता 50 मीटर, फुरसतगंज और पटना प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां चली शीतलहर
कल पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर महसूस की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में करवार (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 19 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 19 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नन्कोव्री में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter