यहां चलेगी तेज सतही हवाएं, इन हिस्सों में बारिश होने और बिजली गिरने के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 23 February 2022
 
फोटो : विकीविंड

पश्चिमी विक्षोभ मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में पाकिस्तान से सटे पूर्वी अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव में एक चक्रवाती प्रसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान तथा निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर जारी है। एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के 25 फरवरी से सक्रिय होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए बताया है कि आज यानी 23 फरवरी को दिन के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाओं का चलना जारी रहेगा।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसी दौरान इस क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।

अगले 4 दिनों के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।  

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान सौराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान जामनगर में दृश्यता 0 मीटर, पुरी, पारादीप और राजकोट प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, बालासोर में दृश्यता 200 मीटर तथा भागलपुर, हल्दिया, गोपालपुर और पोरबंदर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ, तेलंगाना, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, बिहार, ओडिशा के अलग-अलग इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल राजस्थान के कई इलाकों,  मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और कोंकण तथा गोवा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तराखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में सोलापुर (मध्य महाराष्ट्र) और अनंतपुर (रायलसीमा) में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 22 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में बादल बरसे तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 22 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान गुलमर्ग में 2 सेमी, श्रीनगर, कुपवाड़ा, पहलगाम और काजी गुंड प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली बहुत तेज सतही हवाएं
कल यानी 22 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चली।

कल कहां चली आंधी
कल जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा उत्तराखंड के कई इलाकों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में आंधी दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter