कोंकण-गोवा समेत इन राज्यों में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें अन्य हिस्सों के मौसम का मिजाज

15 से 19 फरवरी के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है

By Dayanidhi

On: Wednesday 15 February 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों में पछुआ हवाओं के साथ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है। इसके असर से 15 से 19 फरवरी, 2023 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है

15 फरवरी यानी आज उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाओं के चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों के मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा तापमान, कहां-कहां गर्मी ने दी दस्तक?
अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक के उत्तरी भागों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

अगले चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

देश के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखें तो कल विदर्भ, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

Source : IMD

वहीं कल मराठवाड़ा के कई हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस यानी काफी नीचे रहा।

वहीं कल झारखंड के अधिकांश हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कल उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल और माहे में कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, रत्नागिरी (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter