देश के इन हिस्सों में लुढ़का पारा, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi

On: Monday 13 December 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

अगले 3 दिनों के दौरान भारत के दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप - तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका हैं।

15 और 16 दिसंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 14 से 15 दिसंबर के दौरान लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

14 से 16 दिसंबर के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।  

वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और दिल्ली और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।  

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान डिब्रूगढ़ में दृश्यता 200 मीटर रही और  दिल्ली (सफदरजंग), गया और गुवाहाटी प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) और सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, कन्नूर (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 11 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 11 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान टोंडी में 2 सेमी, कन्याकुमारी और चेन्नई हर जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। 

Subscribe to our daily hindi newsletter