यहां चढ़ेगा पारा, इन हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में तथा 12 से 15 मार्च के दौरान तमिलनाडु में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Friday 11 March 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर आपस में मिलने तथा ये ट्रफ रेखा के रूप में जारी हैं। मौसम के इस गतिविधि के कारण अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा के जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में तथा 12 से 15 मार्च के दौरान तमिलनाडु में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज 11 मार्च को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ हल्की बारिश के जारी रहने के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने का अनुमान है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।  

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

कल केरल और माहे के कई इलाकों, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर में पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल उत्तराखंड, असम और मेघालय, मध्य प्रदेश, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल पश्चिम बंगाल में गंगा के कई तटीय इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, बिहार, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में करनाल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter