नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलेगा मौसम

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आज रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Wednesday 15 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक चक्रवाती प्रसार के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों में बना हुआ है। यह समुद्र तल से औसतन 3.1 किमी से 4.5 किमी के बीच स्थित है। जो मध्य और ऊपरी मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर में एक ट्रफ के रूप में फैला हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।

वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 15 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते अगले 2 दिनों के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं। 15 से 17 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में  हल्की से मध्यम वर्षा होने और अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा और उसके बाद न्यूनतम तापमान के 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखा गया और दिल्ली, बिहार, असम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान सुंदरनगर और अमृतसर प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही, वहीं दिल्ली (सफदरजंग), पटियाला, पूर्णिया, डिब्रूगढ़ और कैलाशाहर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

16 दिसंबर को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल जम्मू और कश्मीर, बिहार में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों  में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।
कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर,मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल अलापुझा (केरल) में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 14 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 14 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप में 2 सेमी, तमिलनाडु के अतिरामपट्टिनम में 1सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter