अगले कुछ दिनों तक राजस्थान समेत इन राज्यों में लू से नहीं हैं राहत के आसार

31 मार्च और 01 अप्रैल को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Tuesday 29 March 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 मार्च के दौरान पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू या हीट वेव चलने तथा 31 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान भी पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार हैं।

आज 29 मार्च को जम्मू और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव चलने की आशंका है। 29 और 30 मार्च को दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में, 29 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में लू या हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।  

वहीं 29 से 31 मार्च के दौरान विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 30 और 31 मार्च को दक्षिण उत्तर प्रदेश में, 30 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान झारखंड और आंतरिक ओडिशा में भीषण लू या हीट वेव के आसार हैं

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा के जारी रहने की संभावना है। इसके बाद, निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से 30 मार्च से 01 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 31 मार्च और 01 अप्रैल को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर हवा के रुकने से अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

29 मार्च यानी आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में और अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने के आसार हैं

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण लू या हीट वेव महसूस की गई, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और जम्मू, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चली।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों, उत्तराखंड के कई हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों, असम और मेघालय, बिहार, रायलसीमा, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से कम
कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।    

कल पश्चिम राजस्थान, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में रीवा (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 28 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 28 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान कोचीन में 4 सेमी, आइजल और वालपराई प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 28 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के अलग- अलग हिस्सों में आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter