पंजाब और हरियाणा सहित इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत

एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते 22 से 25 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Tuesday 21 December 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज तथा अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा

अगले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने के आसार हैं।  

आज असम और मेघालय में बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों जिसमें से पहला 22 से और दूसरा 24 दिसंबर से सक्रिय होगा। दोनों के प्रभाव से 22 से 25 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। 24 दिसंबर को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

21 से 24 दिसंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 22 और 23 दिसंबर को इन्हीं क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार, असम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान इम्फाल, कैलाशहर और बहराइच प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर रही, दिल्ली (सफदरजंग), बरेली, लखनऊ, पूर्णिया, गुवाहाटी और ईटानगर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर या उससे कम दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य प्रदेश के कई हिस्सों पर, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।  

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ स्थानों पर, गुजरात और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर, आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू और सीकर (राजस्थान) में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।
वहीं कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, बिहार में कई जगहों पर, विदर्भ में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल गुजरात और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, कन्नूर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 20 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter