बदला मौसम, इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने के आसार

09 और 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा झारखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

By Dayanidhi

On: Wednesday 09 February 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसके प्रभाव में, उत्तरी राजस्थान और इससे सटे निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक चक्रवाती प्रसार बन गया है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र - जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के आसार हैं।

09 और 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा  झारखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसी दौरान बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

कहां छाएगा घना कोहरा
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शाम और सुबह के कुछ घंटों में घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान दिल्ली, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान दिल्ली (सफदरजंग), गोरखपुर, पूर्णिया, कोलकाता और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल बिहार, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल झारखंड के कई इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल यनम, केरल और माहे, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल कोंकण और गोवा में कई इलाकों, असम और मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।  

वहीं कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग- अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में पुनालुर (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 08 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी। इसी दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां चली तेज हवाएं
कल 08 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter