आज यहां होगी बर्फबारी, इन राज्यों में बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की आशंका

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 10 January 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तर पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू और कश्मीर के निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में बना हुआ है। इसके चलते चक्रवाती प्रसार उत्तर-पूर्व राजस्थान और इससे सटे निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर जारी है। वहीं एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तर-पूर्व राजस्थान और इससे सटे इलाकों से पश्चिम मध्य होते हुए मराठवाड़ा तक जाती है।

निचले और मध्य ट्रोपास्फेरिक के स्तर में उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में अरब सागर से आने वाली नमी की आपूर्ति कम हो गई है। जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और आसपास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज के बाद वर्षा या हिमपात की गतिविधि के कम होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10 जनवरी यानी आज हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं।

वहीं आज 10 जनवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की आशंका है।

10 से 12 के जनवरी दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है, वहीं 10 से 13 जनवरी के दौरान झारखंड में भी जमकर बरसेंगे बादल

आज कहां चलेगी शीतलहर
आज उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

आज कहां छाएगा कोहरा
वहीं आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज बंगाल की खाड़ी के दक्षिण मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Source : IMD

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान गंगानगर और पुरी प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, पारादीप और पूर्णिया प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, बीकानेर, लखनऊ और सुल्तानपुर प्रत्येक दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) से नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में बीकानेर (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा और विदर्भ में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया। कल पंजाब और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 09 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 09 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो और सिवनी प्रत्येक जगह 3 सेमी, सतना, दमोह, उमरिया, मंडला और नौगांव प्रत्येक जगह 2 सेमी और चंडीगढ़ में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter